कबाड़ गोदाम में भड़क गई आग,सामान जलकर हुआ ख़ाक, आसमान में उठा धुंए का गुबार
कबाड़ गोदाम में अचानक से आग भड़क उठी। मामूली आग कुछ ही देर में इतनी भीषण हो गयी की। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान कबाड़ गोदाम में रखा हुआ सामान जलने लगा। वहीं हवा की वजह से आग फैलती जा रही थी। जिस पर काबू पाना भी मुश्किल हो रहा था। इस दौरान फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गयी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी की उसे बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना। यह घटना शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे में कृष्णा तिराहा के पास से सामने आई है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में काफी सहयोग किया।
आगजनी की घटना के बाद लोगों का सबसे ज्यादा इस बात का ख़तरा सता रहा था की आसपास ही मकान बने हुए थे। आग घरों की तरफ तेजी से फ़ैल रही थी। जिससे जनहानि का डर बना हुआ था। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। बताया जा रहा है की करैरा से फायर ब्रिगेड दिनारा पहुंची। और आग को बुझाने की कोशिश की गयी। जहाँ काफी देर बाद मशक्क्त से आग पर काबू पाया जा सका। यह गोदाम महेश बेदर का बताया जा रहा है।
हालांकि आग लगने के क्या कारण है ये बात फिलहाल साफ नहीं है। लेकिन इस घटना में संचालक को भारी नुक्सान उठाना पड़ा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम भी पहुँच गयी थी। जहां मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही आगजनी के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।--