सागर- ससुराल से लौट रहे युवक को कार ने उड़ाया, रास्ते में ही हो गया ख़त्म | SAGAR TV NEWS |
ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहा एक युवक रास्ते में भी हादसे का शिकार हो गया। उसे एक कार चालक ने ऐसी जोरदार टक्कर मारी की उसकी मौके पर ही जान चली गयी। घटना सागर जिले के बीना के आगासौद रोड स्थित डबल फाटक के पास से सामने आई है। जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार रामगोपाल अहिरवार निवासी बारधा थाना बीना जो अपनी ससुराल बीना के कालूखेड़ी गांव में करीब एक हफ्ते से रुका हुआ था। ससुराल में साले की शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी बाइक से अपने गांव लौट रहा था।
जहां आगासौद रोड पर स्थित डबल फाटक के पास बीना तरफ से आ रही अशोकनगर पासिंग कार के चालक ने तेज और लापरवाही से कार चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक जान चली गई। इस बात की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर बॉडी का सिविल अस्पताल में पीएम कराया। जिसके बाद बॉडी परिजनों के सुपुर्द की गयी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।