वेस्ट फैक्टरी में लगी भीषण आग,केमिकल के ड्रमों में हुए धमा-के,12 घंटे बाद पाया गया काबू

 

औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक वेस्ट फैक्टरी में इतनी भीषण आग लगी की एक के बाद एक केमिकल ड्रमों में तेज धमाके होने लगे। पूरा इलाका दहल उठा। साथ ही कई किलोमीटर से ही धुंए का गुबार दिखाई दे रहा था। आगजनी की इस घटना में हाइड्रो-क्रेन के साथ वाहन जलकर खाक हो गए। वहीं कई दमकलों की मदद से आग पर करीब 12 घंटे बाद काबू पाया जा सका।

भीषण आगजनी का यह मामला एमपी के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 से सामने आया। जहां स्थित हजारगो वेस्ट कंपनी में मंगलवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग भयानक होती चली गयी। करीब 12 घंटे बाद कंपनी में लगी आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है की आग की चपेट में एक जेसीबी और एक हाइड्रा वाहन जलकर खाक हो गए। लगातार केमिकल के ड्रमों में धमाके सुनाई दे रहे थे। जिससे पुलिस ने एहतियातन आसपास के कारखानों को खाली करवाया।

आग बुझाने के लिए इंदौर समेत आसपास के शहरों से फायर फाइटर की गाड़ियां पहुंचीं। इंदौर और धार से करीब 10 दमकल की टीमें रात भर आग बुझाने में लगी रही। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा रहा था। दकमल को पानी सप्लाई के लिए लगातार नगर पालिका और प्राइवेट टैंकरों से सप्लाई की गयी। खुद धार कलेक्टर भी मुख्यालय से मौके पर पहुंचे। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।

बताया गया कि ये कंपनी फैक्ट्रियों के कचरे को नष्ट करने का काम करती है।--


By - sagar tv news
22-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.