सागर- डोहेला महोत्सव में मचाई थी ग़दर,तोड़ी करीब 7 सौ कुर्सियां,2 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
बीते दिनों सागर जिले के खुरई में डोहेला महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें कुछ शरारती और उत्पाती लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गयी थी। इस दौरान तकरीबन 700 कुर्सियों को तोड़ दिया गया था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू की थी। जहां अब शहरी पुलिस ने एक्शन लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है की खुरई के किला परिसर में तीन दिवसीय डोहेला महोत्सव में उत्पाती लोगों ने 684 कुर्सियां तोड़ दी थीं। वीडियों में बच्चे भी कुर्सियां पटककर तोड़ते नजर आ रहे थे। तीन दिन कुर्सियां तोड़ने वाले सक्रिय रहे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान शुरू कर दी थी। नगर पालिका कर्मचारी लतीफ खान की रिपोर्ट पर शहरी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थी। जिसमें दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शहरी पुलिस ने परबाज नट और अभिषेक वंशकार निवासी नागटोरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इसके अलावा अब ने आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
गौरतलब है की अप्रैल में ही बीते दिनों तीन दिवसीय डोहेला महोत्स्व का आयोजन किया गया था। जिसमें मशहूर सिंगर कैलाश खेर समेत अन्य सिंगरों ने अपनी प्रस्तुति दी थी। इसी दौरान कुर्सियों को भारी नुक्सान पहुँचाया गया था। इसको लेकर शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने जानकारी दी।