बीड़ी की तालाब ने ले ली जा-न, बीड़ी सुलगाते ही कपड़ों पर गिरी चिंगारी, और जल गया व्यक्ति

 

बीड़ी की तालाब और शौक ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जैसे ही बुजुर्ग ने लाइटर से बीड़ी सिलगाई तो कपड़ों में चिंगारी से आग भड़क उठी। इसके बाद आग में जलने से बुरे तरह उसकी जान चली गयी। हैरान करने वाली घटना एमपी के ग्वालियर जिले की है। जहां 70 साल की बुजुर्ग की जान चली गयी। बताया जा रहा रहा है की वह लाइटर से बीड़ी जला रहा था। तभी चिंगारी उसके कुर्ते पर आकर गिरी और चंद मिनट में वह जल गया। बुजुर्ग के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कंबल डालकर आग पर काबू पाया। साथ ही बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह पूरी घटना शीतला माता मंदिर के पास माधौगंज की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मामले को भी जांच में लिया।

जानकारी के मुताबिक माधौगंज थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास पान पत्ते की गोठ निवासी 70 साल के काशीराम कुशवाह मंगलवार शाम के समय सोकर उठे और घर के बाहर बने मंदिर पर जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद उन्हें बीड़ी की तलब लगी तो बीड़ी निकालकर जलाई। तभी चिंगारी उनके कपड़ों पर गिरी। कुछ ही देर में अचानक आग लग गई। आग से घिरे बुजुर्ग पर पानी और कंबल डालकर आग बुझाई। बुरी तरह झुलसने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया गया की हादसे के समय एक महिला छत पर कपड़े डाल रही थी। उनकी आवाज सुनते ही उसकी नजर उन पर पड़ी। उस समय आग उनके चेहरे के आस-पास थी। लेकिन कुछ ही देर में आग ने उन्हें पूरा घेर लिया। जब परिजन और आसपास के लोग पहुँचते तब तक वह काफी झुलस चुके थे।

फ़िलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले को अपनी जांच में लिया है।-


By - sagar tv news
22-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.