Sagar- ट्रेनों में किन्नर और भिखारियों पर RPF करेगी कार्यवाई, सख्त मूड में आया RPF

 

अक्सर ट्रेनों में किन्नरों द्वारा पैसे मांगने की बात सामने आती है। कई बार तो स्थिति इतनी बिगड़ जाती है की यात्रियों का विवाद भी हो जाता है। इसी तरह कई भिखारी और अन्य लोग भी ट्रेनों में इस तरह का कामकरते हुए जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर अब सागर जिले के बीना जंक्शन पर आरपीएफ ने कार्यवाई की तैयारी कर ली है।

 

 

 

 

पुलिस ने अपील करते हुए कहा की की अगर यात्रियों को बेवजह परेशान किया जाता है तो वह टोल फ्री नंबर 139 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिससे उन्हें सहायता मिल सके। आये दिन इस तरह के मामले सामने सामने आने के बाद अब आरपीएफ सख्त कार्रवाई करने के मूड में आ गई है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की बीना रेलवे जंक्शन से निकलने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से किन्नरों द्वारा दबाव बनाकर पैसे वसूलने और अभद्र व्यवहार करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिससे अब आरपीएफ सख्त हो गया है। किन्नरों के अलावा भीख मांगकर लोगों को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्यवाई कीजाएगी।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक कुछ लोग किन्नरों का वेश धारण कर ट्रेनों में चढ़ रहे हैं। और यात्रियों से जबरन रुपए की मांग करते हुए गाली-गलौज भी कर रहे हैं। जब यात्री रुपए नहीं देते तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इस तरह की घटनाओं से यात्रियों में डर और भय का माहौल बना हुआ है। जब यात्री इसकी शिकायत करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है।

 

 

 

 

मामले में एसआई धर्मेंद्र राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया की इस तरह का कृत्य दंडनीय अपराध है। RPF द्वारा कार्यवाई भी की जाती है। उन्होंने कहा की 139 पर भी शिकायत दर करा सकते हैं।


By - sagar tv news
23-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.