Sagar- खाने का ऑर्डर देर से आने पर भड़के ग्राहक, रेस्टॉरेंट संचालक को पीटा, CCTV आया सामने
कुछ लोग एक रेस्टॉरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचे। लेकिन जब समय पर खाना नहीं आया तो उन्होंने हंगामा करते हुए संचालक से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कराया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई ये घटना सागर जिले के खुरई से सामने आई है। जहां कुछ लोगों ने एक रेस्टॉरेंट में दबंगई की। इसके बाद पीड़ित संचालक पुलिस थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की।
बताया जा रहा है की यह पूरी घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सागर नाका चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट की है। ग्राहकों ने रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रेस्टोरेंट संचालक ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।
संचालक अनिल मोदक निवासी छपरा नादिया पश्चिम बंगाल ने बताया कि वह खुरई के सागर नाका चौराहे के पास रेस्टोरेंट चलाते हैं। खाना खाने के लिए कुछ लोग रेस्टोरेंट में आए और उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया। खाना समय पर नहीं आया तो उन लोगों ने गाली गलौज करने लगे। जब गालियां देने से मना किया तो उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया की मारपीट की घटना में सिर में चोट आई है। थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक की रिपोर्ट पर राजा यादव और राजू विश्वकर्मा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला द