सागर- शादी की खुशियां बदली मातम में, पानी में समा गया मासूम, 27 घंटे बाद मिला लेकिन... SAGAR TV NEWS

 

शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गयी जब एक मासूम बच्चा डबरी में समा गया। और काफी देर तक बाहर ही नहीं आया। उसकी डेड बॉडी करीब 27 घंटों के बाद बरामद की जा सकी। दिल दहला देने वाली घटना सागर जिले के खिमलासा थाना अंतर्गत बसाहरी गांव से सामने आई है। घटना के बाद मातम पसर गया। बताया गया की बच्चा अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए ढांड से रिश्तेदार में आया हुआ था।

 

 

जानकारी के मुताबिक बसाहरी गांव के पास स्थित गौंड बब्बा मंदिर के पास बीते मंगलवार को एक शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम स्थल के पास ही एक पानी से भरी डबरी बनी हुई थी। जिसमें शादी में आए बच्चे नहाने चले गए। डबरी में 11 साल की चाहत कुशवाहा और 8 साल का उसका भाई राज कुशवाहा निवासी ढांड थाना भानगढ़ नहाने के लिए गए हुए थे। बच्चों के पिता राजाराम कुशवाहा डबरी से लगभग 50 मीटर की दूरी पर खड़े थे। बच्चे डबरी के ज्यादा गहरे हिस्से में चले गए। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर राजाराम कुशवाहा तत्काल उन्हें बचाने पहुंचे। वह अपनी बेटी चाहत कुशवाहा को तो सुरक्षित बाहर निकाल लाए।

 

लेकिन उनका बेटा राज कुशवाहा गहरे पानी में चला गया था। घटना के बाद गांव के लोगों द्वारा डबरी में बच्चे की खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। लोगों ने इसकी सूचना डॉयल 112 को दी। सूचना मिलने के बाद डॉयल 112 के आरक्षक मलखान पाल, पायलट राजेश्वर यादव मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद सागर से एनडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची। मंगलवार की देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। लेकिन बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। करीब 27 घंटे बाद बच्चे की डेड बॉडी पानी के ऊपर आ गई।

 

 


By - sagar tv news
23-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.