नाबालिग प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी को निपटाया, फिर रचा नाटक, लेकिन पकड़ा गया ! | SAGAR TV NEWS |
एक पति ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के प्यार में पागल होकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया की हर कोई सन्न रह गया। पहले उसने प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी को निपटाया। इसके बाद इसे दुर्घटना में बदलने की कोशिश की, वह खुद ही पुलिस में शिकायत करने पहुँच गया। लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद जब पुलिस ने कढ़ाई से पूछताछ की तो पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सनानीख़ेज वारदात एमपी के अनूपपुर जिले की है।
अनूपपुर के वेंकटनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में महिला की संदिग्ध जान जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। जहां ये मर्डर का मामला निकला। पति ने ही अपनी नाबालिग प्रेमिका और एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर पत्नी का मर्डर किया था।
दरअसल यह पूरा मामला बीते 15 अप्रैल का है। जब शैलेष कुमार मेहरा निवासी ग्राम सिंघौरा, थाना जैतहरी ने अपनी पत्नी गुड़िया मेहरा के 14 अप्रैल की सुबह रेलवे स्टेशन निगौरा से लापता होने की रिपोर्ट वेंकटनगर चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर जांच शुरू की। जहां 18 अप्रैल को जंगल बीट क्रमांक 313, सिद्धबाबा मंदिर के पीछे एक महिला की डेड बॉडी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी की शिनाख्त गुड़िया मेहरा के रूप में की।
पंचनामा बनाते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में जान जाने की वजह कुछ और निकली। जिस पर थाना जैतहरी में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जब पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सामने आया की मृतिका को आखिरी बार उसके पति शैलेष और उसकी नाबालिग प्रेमिका के साथ देखा गया था। सख्ती से पूछताछ करने पर शैलेष ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि प्रेम संबंधों के चलते उसने 14 अप्रैल की सुबह अपनी नाबालिग प्रेमिका और एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटकर जान ले ली थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेष मेहरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसका पुलिस रिमांड लिया गया है। उससे आगे की पूछताछ जारी है। साथ ही नाबालिग युवक-युवतियों को न्यायालय के आदेश पर बालिका को संप्रेषण गृह शहडोल और बालक को संप्रेषण गृह रीवा भेजा जा रहा है।