खेतों में ऐसी आग लगी की कुछ नहीं बच पाया साबुत, किसानों को बड़ा नुक्सान

 

इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है वहीं ऐसे में लगातार आगजनी की घटनाएं भी सामने आ रही है। खेतों में आग लगने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। इसी तरह दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र से भी आगजनी की भीषण घटना सामने आई है जहां आग की चपेट में जो भी चीज आई वह साबुत नहीं बच सकी। आग इतनी भयंकर तरीके से फैलती गयी की कृषि पाइपों समेत खेत में बनी कच्ची झोपड़ी में जिसमें कुछ सामान रखा हुआ था सब जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दो किसानों को सबसे ज्यादा नुक्सान का सामना करना पड़ा।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है की पथरिया थाना क्षेत्र के इमलिया घोना गांव में सुबह के समय आग लगने की घटना सामने आई। रामदयाल पटेल और शिवदयाल पटेल के खेत में अचानक आग भड़क गई। जिससे भारी नुकसान हो गया। बताया गया की आग की चपेट में करीब 50 पाइप, 200 फीट विद्युत केबल, खेत में बनी झोपड़ी, उसमें रखे पलंग, कपड़े और डीज़ल जनरेटर समेत अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नगर परिषद पथरिया को सूचना दी। जिसके बाद फायर वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

 

 


इस दौरान गनीमत की बात ये रही की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


By - sagar tv news
24-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.