आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया खूंखार तेंदुआ, 4 लोगों को बनाया था शिकार,लोगों में थी दहशत

 

एक तेंदुए ने इतना जबरदस्त आतंक मचाया की लोग दहशत में आ गए। तेंदुए ने एक के बाद एक महिला समेत चार लोगों पर हमला किया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। वहीं अब लोगों के लिए राहत की बात ये है की खूंखार तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया है। जिसे पिंजरे में कैद किया गया। अब उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। बता दें की बीते दिन एमपी के धार जिले से यह पूरा मामला सामने आया था जिसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई और रेस्क्यू किया गया।

 

 

 

 

गौरतलब है की धार के धामनोद क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचाया था। एक दिन पहले उसने आबादी वाले इलाके में घुसकर वनकर्मी समेत चार लोगों पर हमला कर दिया था। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में कई पिंजरे लगाए और लगातार निगरानी शुरू की। देर रात करीब 1 बजे वन विभाग की टीम को सफलता मिली। जहाँ तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। तब कहीं जाकर राहत की सांस ली गयी। इसके बाद टीम ने सुरक्षित तरीके से तेंदुए का रेस्क्यू किया।

 

 

 

 

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए को उसके प्राकृतिक आवास, ओंकारेश्वर के जंगलों में छोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। कई दिनों से लोग डर के साए में जी रहे थे।------


By - sagar tv news
24-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.