108 एम्बुलेंस में आखिर ये क्या हो रहा है ? कॉलेज छात्रा को कहां ले जा रहा था पायलट,पीछा कर बनाया वीडियो !
मरीजों को आपात स्थिति में लाने जे जानी वाली 108 एम्बुलेंस में छात्रा के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। जैसे ही चालक ने कैमरा देखा तो वाहन को तेज गति में फोर लाइन तरफ ले गया। इस दौरान लोगों ने उसका पीछा करते हुए वीडियो बना लिया। जो अब जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वहीं अब इस पूरे मामले में 108 एम्बुलेंस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने चुप्पी साध ली है। वह कुछ भी कहने से बचते नज़र आये। बता दें की आपको नज़र आने वाला ये नज़ारा एमपी के छतरपुर जिले का है।
इस मामले में जब 108 एम्बुलेंस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बृजेंद्र सिंह से बात की गयी तो उन्होंने भोपाल हेड ऑफिस का हवाला देते हुए कहा कि उनके प्रदेश मीडिया प्रभारी तरुण सिंह ही इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं क्योंकि उन्होंने हमें कुछ भी कहने से रोक रखा है।
बताया जा रहा है की छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा ब्लॉक के मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए लगी CG 04 NY 1495 108 एम्बुलेंस बीते 20 अप्रैल को दोपहर के समय छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर नज़र आई। पायलट भगत सिंह यादव और जितेंद्र मिश्रा ने एक कॉलेज छात्रा को बैठाया और शहर से निकालकर फोर लाइन की ओर ले गए। जिसका स्थानीय लोगों ने पीछा किया। साथ ही वीडियो भी बनाने लगे। यह देख पायलट गाड़ियों को कट मारते हुए आगे तरफ बढ़ा। लेकिन लोगों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
तेज रफ़्तार में ले जाकर गाड़ी को आगे लगाते हुए एम्बुलेंस को रोक लिया। जब पायलटो से एंबुलेंस का गेट खोलने कहा तो इस दौरान जमकर बहसबाजी हो गयी। जब उसका गेट खोला गया तो अंदर एक कॉलेज छात्रा बैठी हुई थी। जिसका वीडियो मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।------