पुलिस को देखकर घबरा गया व्यक्ति,तलाशी लेने पर मिला एक किलो से ज्यादा गांजा,आरोपी गिरफ्तार

 

एक व्यक्ति जो पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया। जिसके पास से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। दरअसल नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एमपी की हरदा पुलिस को एक गांजा तस्कर को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। आरोपी के पास से 1 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपए बताई जा रही है।

 

 

बताया जा रहा है की थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, संग्रहण और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया था। इसी को लेकर पुलिस को अवैध गांजा बिक्री की मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम अमरलोक कॉलोनी के सामने एलबीएस कॉलेज रोड के पास पहुंची। जहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। जो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। जिसने अपना नाम विनोद कुचबंदिया, निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा बताया। विनोद के हाथ में रखे हरे रंग के थैले की तलाशी लेने पर उसमें 1 किलो 330 ग्राम गांजा मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

 

 

आरोपी विनोद कुचबंदिया को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। वहीं ऐसी भी जानकारी है की आरोपी का बेटा भी अवैध मादक पदार्थों का कारोबार करता है।

 

 


By - sagar tv news
24-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.