चलती बाइक पर सिविल इंजीनियर को मार दी गोली,अज्ञात लोगों ने की फायरिंग,CCTV आया सामने
अपराधों में दिन ब दिन लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। फिर एक ताजा मामले ने लोगों को दहशत में डाल दिया। जहां बाइक सवार एक सिविल इंजीनियर को सरेराह गोली मार दी गयी। दिनदहाड़े हुई इस गोलीकांड की घटना से सनसनी फ़ैल गयी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। सामने आया ये सीसीटीवी फुटेज जबलपुर जिले के रांझी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की शिव शक्ति चौराहे के पास अशोक मेडिकल स्टोर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर चलती गाड़ी से फायरिंग कर दी। गोली सिर में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले को जांच में लिया।
यह घटना पास ही लगे सीसटीवी कैमरे में कैद हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक दो बाइक सवार युवक अचानक पहुंचे और निशाना साधकर फायर कर दिया। जिससे गोली उसके सिर में जा लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है की घायल की पहचान बड़ा पत्थर निवासी 42 साल के क्लियरेंस उर्फ राजा के रूप में हुई। युवक सिविल इंजीनियर है। घटना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में पहले उसे रांझी सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में रांझी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। पुलिस बारीकी से जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।