मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की सख्ती, 48 साइलेंसरों पर चलाया रोड रोलर | SAGAR TV NEWS |

 

बाइकों में मॉडिफाइड और तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। न सिर्फ ऐसे बाइक में से साइलेंसर निकाले गए बल्कि उन पर रोड रोलर चलवाकर उन्हें नष्ट कर दिया। पुलिस ने ऐसे सभी लोगों को हिदायत दी है की बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर न लगाएं। जिससे आमजन को परेशानी न उठानी पड़े। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के मंदसौर जिले की हैं। जहां पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

बता दें की मंदसौर पुलिस ने अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मुहिम चलाई है। नियमों के विरुद्ध बाइक में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर चलने वालों पर पुलिस ने कार्यवाई की। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत 48 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बताया गया की सम्बंधित वाहन चालक अपनी बाइकों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज गति से वाहन चलाते हुए पटाखों जैसी आवाज निकाल रहे थे। जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने इन सभी वाहनों से अवैध साइलेंसर जब्त किए और उन पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।

 

 

मामले में एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया की यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर का ही उपयोग करें और किसी भी प्रकार के मॉडिफाइड साइलेंसर से बचें।

 

 


By - sagar tv news
24-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.