मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट जब्त, हुड़दंग मचाने वाले पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के हरदा में सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले बाइक चालकों पर अब ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाकेदार आवाज और आग निकालने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान पवन सोलंकी, निवासी ग्वालनगर, छीपानेर रोड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक MP-09 QC 2982 में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर रात के समय शहर में घूम रहा था। इस दौरान वह साइलेंसर से फटाकों जैसी आवाज निकालते हुए और आग की लपटें छोड़ते हुए वीडियो बना रहा था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।

 

 

इस हरकत से आमजन में डर और असुविधा का माहौल बन गया था। मामले की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को वाहन सहित पकड़ लिया। मौके पर ही बाइक से मॉडिफाइड साइलेंसर निकालकर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के स्टंट और खतरनाक गतिविधियां न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं।

 

 

यातायात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट और नियमों के उल्लंघन से बचें। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई एक संदेश है कि सड़क पर नियम तोड़ने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
24-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.