सागर- युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में ऐसे मिला शव, जेब से मिला चौंकाने वाला नोट | SAGAR TV NEWS |
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर शव मिला है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम की स्थिति बन गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इतवारी टोरी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, जब परिजनों ने युवक के कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। युवक का कमरे में ऐसे मिला शव मिला। यह देख परिवार के लोग जोर-जोर से रोने लगे और चीख-पुकार मच गई।
तुरंत पड़ोसियों की मदद से युवक को नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुणाल कोरी के रूप में हुई है। मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की जेब से एक कागज बरामद हुआ, जिसमें उसकी पत्नी और ससुर का नाम लिखा हुआ मिला। हालांकि इस नोट का क्या मतलब है और किन परिस्थितियों में यह लिखा गया, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके पीछे कोई और वजह छिपी है। क्या नोट में लिखे नाम किसी बड़े खुलासे की ओर इशारा कर रहे हैं? फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी।