महिला से थे पति के सम्बन्ध इसलिए पत्नी को निपटाया, 17 दिन बाद पति ने भी दे दी जान ! | SAGAR TV NEWS
पत्नी का सनसनीखेज तरीक से मर्डर करने के बाद पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी की तभी अचानक से उसके जान जाने की बात भी सामने आ गयी। आरोपी पति ने अपनी बेटी के सामने ही पत्नी पर चाक़ू से कई वार किये थे। अब उसेक द्वारा जान देने की खबर सामने आई। घटना एमपी के रीवा जिले की है। आरोपी की डेड बॉडी पीथमपुर में मिली है। वह वारदात के बाद से करीब 17 दिनों से फरार था।
बताया जा रहा है की सगरा निवासी दीपक मिश्रा ने बीते 7 अप्रैल की रात शराब के नशे में अपनी पत्नी शिखा मिश्रा पर चाकू से कई वार किए थे। घटना के समय उनकी बेटी भी मौके पर मौजूद थी। जिसने अपनी आंखों के सामने यह हमला होते देखा। गंभीर रूप से घायल शिखा मिश्रा को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार था जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी के एक अन्य महिला से कथित अवैध संबंध थे। जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसके अलावा सोशल मीडिया को लेकर भी दोनों के बीच तनाव की बात सामने आई है। डीएसपी उदित मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में इन्हीं कारणों को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी की बॉडी मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।