विधायक प्रीतम लोधी पर चला चाबुक, CM और प्रदेशाध्यक्ष ने दी सख्त हिदायत,फिर मांगी माफी
इन दिनों भाजपा के एक विधायक जबरदस्त चर्चाओं में बने हुए हैं। फिलहाल अपने विवादित बयान को लेकर वह जमकर निशाने पर हैं। जिस मामले में उन्हें भोपाल तलब किया गया। जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें सख्त हिदायत दी है। बंद कमरे में हुई चर्चा के दौरान भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को अनुशासन में रहने की बात कही गयी है। जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया।
दरअसल राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में समझाइश के बाद बाहर आए विधायक प्रीतम लोधी ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें समझाया है कि पार्टी एक पुराना संगठन है और सभी को मिलकर बेहतर तरीके से काम करना चाहिए। लोधी ने कहा की अधिकारी भी हमारे ही हैं। इसलिए शासन और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर चलना जरूरी है। उन्होंने कहा की उन्हें अपने बयान पर खेद है। पार्टी ने जो मार्गदर्शन दिया है। उसी के अनुसार काम करेंगे। साथ ही कहा की वे पुराने कार्यकर्ता हैं। और उनकी तीन पीढ़ियां पार्टी के लिए समर्पित रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने भी सभी को मिलकर काम करने की बात कही है।
वहीं बेटे के मामले पर प्रीतम लोधी ने कहा की गलती हुई थी बेटे ने माफी भी मांग ली है। अगर मुझसे भी कुछ गलत बोला गया है तो उसके लिए खेद प्रकट करता हूं। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया की पूरे मामले की निष्पक्ष और सही तरीके से जांच कराई जाए।-