सागर में बिगड़ती कानून व्यवस्था,कांग्रेस ने कमिश्नर से की शिकायत,बोले पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही !

 

सागर की फ़िज़ा को लगातार बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। आये दिन शहर में घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जिससे आये दिन माहौल खराब हो रहा है। कांग्रेस ने इस तरह के आरोप लगाते हुए सागर जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कमिश्नर के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

कांग्रेस नेताओं ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए शहर में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा की सत्ताधारी पार्षदों के वार्डों में तो काम किये जाते हैं लेकिन विपक्ष के पार्षदों के काम नहीं किये जाते।

 

 

कांग्रेसियों ने बीते दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चौपाटी इलाके में होटलों में हुई तोड़फोड़ की घटना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता शिवा ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद पुलिस ने बलवा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
इसके अलावा पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों पर कार्रवाई में देरी की जा रही है। शहर अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा की जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
24-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.