बारात में गया परिवार, चोरों ने साफ किया घर, भैंस-पड़िया चोरी, जंगल में डेरा खोज में जुटे ग्रामीण

 

एमपी के मुरैना जिले से एक हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है, जहां बारात में शामिल होने गया एक परिवार अपने ही घर को चोरों के निशाने पर छोड़ गया। सुमावली थाना क्षेत्र के हथरिया पंचायत अंतर्गत राजघाटपुरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने सूने घर से भैंस और पड़िया चोरी कर ली, जिससे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, गांव के निवासी भूरे सिंह कुशवाहा अपने नाती की शादी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ बारात में गए हुए थे। घर पूरी तरह खाली था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया और करीब एक लाख रुपए कीमत की भैंस और पड़िया खोलकर ले गए।

 

 

घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार के लोग वापस लौटे और पशु गायब मिले। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। कुशवाह समाज के लोगों ने इसे संगठित अपराध बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। चोरी के बाद समाज के नेता धारा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में करीब 100 से अधिक ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। ग्रामीण रुअर गांव के पास कपोरसन जंगल में डेरा डालकर चोरी हुए पशुओं की तलाश में जुटे हैं। उनका कहना है कि जब तक पशु मिल नहीं जाते, वे वापस नहीं लौटेंगे।

 

 

इस बीच, एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में एक सक्रिय गिरोह काम कर रहा है। यह गिरोह पहले पशु चोरी करता है, फिर उन्हें जंगलों में छिपाकर बिचौलियों के जरिए मालिकों से संपर्क करता है और फिरौती मांगता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब गांव में डर का माहौल है और लोग अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल पुलिस कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द आरोपियों को पकड़कर पशुओं की बरामदगी की जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

 

 


By - sagar tv news
24-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.