सागर- कॉलोनी के पास घूम रहे शख्स को लेकर आई बुरी खबर, पड़ा हुआ था सड़क किनारे
सागर जिले के बीना में एक युवक तकरीबन 4 दिनों से रेलवे कॉलोनी के आसपास घूम रहा था। जिसे लेकर अब बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की युवक की अचानक जान चली गयी। जिसके बाद उसकी डेड बॉडी पड़ी हुई मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने युवक की तलाशी भी ली लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है की वह कौन है और कहाँ का रहने वाला है। फिलहाल अज्ञात शख्स को लेकर जांच शुरू की गयी है और पतासाजी की जा रही है।
बताया जा रहा है की बीना के केंद्रीय विद्यालय के सामने पूर्वी रेलवे कॉलोनी में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय के सामने सड़क किनारे बॉडी मिलने की जानकारी आसपास के लोगों ने जीआरपी को दी थी। सूचना मिलने के बस मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के जेबों की तलाशी ली। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक करीब चार दिन से आसपास ही घूम रहा था। जिसकी उम्र करीब 30 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस उसकी पहचान में जुट गई है।