आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी रहे शख्स ने पिता को मारी गोली,फरार होकर परिजनों को धमका रहा।
आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे शख्स ने अपने ही पिता का गोली मारकर मर्डर कर दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है। पिता से रुपए और जमीन की डिमांड पूरी न होने पर आरोपी ने उनकी कटपटी पर पिस्टल तानकर गोली मार दी। और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटना एमपी के बड़वानी जिले की है। ऐसी जानकारी है की आरोपी फरार है। लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर अपनी मां-भाई और अन्य सदस्यों को धमकी दे रहा है।
बताया गया की उसने साल 2018 में बड़वानी से विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। यह पूरी घटना जिले के पिछोड़ी गांव की है। पिता का मर्डर करने वाला आरोपी चंदन बडोले राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा है हालांकि 2018 में हुए चुनाव में उसे करीब एक हजार वोट ही मिले थे। वारदात के 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है की बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर पिछोड़ी गांव में 32 साल के चंदन बडोले ने बीते 4 दिन पहले अपने 58 साल के पिता जगन बडोले की कनपटी पर गोली मार दी। दोनों के बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। चल रहा था, जो घटना के दिन हिंसक रूप ले बैठा।
ग्रामीणों के मुताबिक रात में लोग घरों के बाहर सोने से भी कतरा रहे हैं। मृतक की पत्नी गौरी बाई ने बताया कि आरोपी पहले भी पैसों की मांग को लेकर मारपीट कर चुका था और जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आरोपी के छोटे भाई कुंदन ने भी डर जाहिर करते हुए कहा कि चंदन कभी भी घर आकर हमला कर सकता है। फिलहाल पुलिस बल घर के बाहर तैनात है। पुलिस इस पूरे मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रही है।------