सागर- सोते समय पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया वार, घरेलु विवाद बनी मर्डर की वजह

 

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में एक घरेलु विवाद में पति को इतना भयंकर गुस्सा आया की उसने आव देखा न ताव और कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया। जिससे उसकी दुखद जान चली गयी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है जब पत्नी सो रही थी उसी समय पति ने उस पर घातक हमला बोला। घटना थाना अंतर्गत बोमा खजूरा गांव से सामने आई है। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बलेह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की देवकी गौंड खाना खाने के बाद सो रही थी। तभी पति मोहन आया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जहां सोते समय पति ने कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी देवकी पर हमला कर दिया। उसने करीब तीन वार किये। जिससे देवकी की मौके पर ही जान चली गई। शिकायत पर पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं बॉडी का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद परिजनों को सौंपा था।

 

 

 

 


जानकारी के मुताबिक मृतक देवकी की करीब 6 साल पहले मोहन गौंड से शादी हुई थी। जिनके दो बच्चे हैं। वारदात के समय दोनों घर में सो रहे थे।

मामले में एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि घरेलू विवाद में पत्नी का मर्डर किया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।------


By - sagar tv news
25-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.