काम नहीं हुआ तो नाली में डाल दूंगा! मेयर का गुस्सा कैमरे में कैद, सफाई व्यवस्था पर बड़ा एक्शन

 

मध्य प्रदेश के रीवा में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापौर अजय मिश्रा बाबा का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। वार्ड निरीक्षण के दौरान नालियों में पसरी गंदगी और बदबूदार हालात देखकर महापौर आगबबूला हो गए और मौके से ही अधिकारियों को फोन लगाकर जमकर फटकार लगाई। गुरुवार को महापौर अजय मिश्रा बाबा वार्ड क्रमांक 16, आदर्श नगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। लेकिन जैसे ही उनकी नजर नालियों में भरे कचरे और गंदे पानी पर पड़ी, उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को फोन किया और सख्त लहजे में जवाब तलब किया।

 

फोन पर महापौर ने यहां तक कह दिया—“अगर काम नहीं हुआ, तो इसी नाली में डाल दूंगा।” उनका यह बयान कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। मौके पर मौजूद लोगों के सामने ही महापौर ने साफ कर दिया कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसों का सही उपयोग होना चाहिए और जो कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

महापौर के इस कड़े रुख को लेकर शहर में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ओर जहां आम लोग उनके एक्शन को सही ठहरा रहे हैं, वहीं प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल, इस वायरल वीडियो ने साफ कर दिया है कि रीवा में सफाई व्यवस्था को लेकर अब लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय है।


By - sagar tv news
25-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.