जमकर गरजे दामोदर यादव, बोले बुंदेलखंड की धरती को आडंबर-पाखंड की धरती नहीं बनने देंगे !

 

बुंदेलखंड की धरती को किसी भी कीमत पर आडम्बर-पाखण्ड की धरती नहीं बनने देंगे। बल्कि इसे संविधान की धरती बनाएंगे। वहीं इसके अलावा एक बुंदेलखंड के ही एक चर्चित पीठाधीश्वर बाबा पर निशाना साधते हुए कहा की अर्ची-पर्ची निकालने वालों का पाखंड नहीं चलने देंगे। यह बात आज़ाद समाक पार्टी के कद्दावर नेता दामोदर यादव ने कही है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान वह जमकर गरजे साथ ही बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश में 90 फीसदी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बता दें की दामोदर यादव पन्ना के सर्किट हाउस में पहुंचे थे जहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने ये बात कही। उन्होंने विरोधियों पर तीखे हमले किये। जहां सीधे तौर पर धार्मिक आडंबरों को निशाने पर लेते हुए कहा कि अब बुंदेलखंड को अर्जी-पर्ची की नहीं, बल्कि संविधान की धरती बनाएंगे। उन्होंने चर्चेत पीठाधीश्वर पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के बीच अंधविश्वास फैलाने वालों का खेल अब और नहीं चलेगा।

इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए दावा किया कि बुंदेलखंड की 90% सीटों पर सीधा मुकाबला आज़ाद समाज पार्टी और भाजपा के बीच होगा। जबकि कांग्रेस चुनावी रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है। उन्होंने पन्ना, पवई और गुन्नौर सीटों पर जीत का संकल्प दोहराया। दामोदर यादव ने दिल्ली मॉडल की तर्ज पर हुंकार भरते हुए कहा कि उनकी सरकार आने पर कलेक्टर और चपरासी का बेटा एक ही स्कूल में पढ़ेगा। उन्होंने भ्रष्टाचार और सामंतवादी सोच को जड़ से मिटाने का आह्वान किया। ताकि बुंदेलखंड को शोषण मुक्त और अधिकार संपन्न बनाया जा सके।-


By - sagar tv news
25-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.