मुख्यमंत्री की किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं, खुशी में किसानों ने किया डांडिया नृत्य
हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की, जिसके बाद एक ऐसी तस्वीर सामने आई। जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। किसानों को इस बात की इतनी ख़ुशी है की उन्होंने जमकर ख़ुशी मनाते हुए डांडिया डांस किया। नज़ारा एमपी के सीहोर जिले का है। दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समर्थन मूल्य पर किसानों का गेहूं खरीदी का समय 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई कर दिया है। साथ ही गेहूं का आवंटन 100 लाख मीट्रिक टन करने और गेहूं खरीदी को हफ्ते में 6 दिन करने, छोटे-बड़े सभी किसानों की गेहूं खरीदी करने के अलावा किसानों की भूमि अधिकरण करने पर भूमि की कीमत चार गुना देने की घोषणा की गयी है। जिस पर सीहोर जिले के चंदेरी, राम खेड़ी, डाबला, बिलकिसगंज समेत दर्जनों गांव के किसानों ने किसान और समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में डांडिया डांस किया। साथ ही मुख्यमंत्री से लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह और पीएम मोदी जी का आभार जताया। इसको लेकर बताया गया लो किसान और समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में सीहोर जिले के गर्जना गांव के किसानों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की थी कि गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदी का आवंटन बढ़ाया जाए। साथ ही गेहूं खरीदी का दिन बढ़ाया जाए। किसानों द्वारा एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में कई सालों से मांग की जाती रही है कि किसानों की भूमि अधिकरण करने पर भूमि की कीमत 4 गुना देने की मांग की गई थी। जिसे मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी दी गई है। वहीं किसानों की भूमि अधिकरण करने पर भूमि की कीमत चार गुना दी जावेगी। जिसको लेकर किसान काफी खुशी मना रहे हैं डांडिया नाच अनोखी तरीके से किया जा रहा है पुरानी परंपरा संस्कृति को कायम रखते हुए किसानों ने इकट्ठा होकर डांडिया नृत्य किया।---