नदी में नहा रहे युवक को MT-6 बाघिन ने बनाया शिकार, माधव टाइगर रिजर्व में दहशत और फिर | SAGAR TV NEWS

 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित माधव टाइगर रिजर्व से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मादा बाघिन MT-6 के हमले में एक 50 वर्षीय आदिवासी युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम ऐरावन निवासी सरवन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठी बाघिन MT-6 ने उस पर हमला कर दिया। जब टाइगर ट्रैकिंग टीम मौके पर पहुंची, तो जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव की हालत इतनी भयावह थी कि उसे देखकर हर कोई सिहर उठा—मौके पर सिर्फ सिर, एक पैर और दोनों हाथ ही मिले, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा गायब था।

 

 

मौके पर नहाने के कपड़े और सामान मिलने से यह साफ संकेत मिले हैं कि युवक नदी में था, तभी उस पर हमला हुआ। पास ही बाघिन की लोकेशन ट्रेस होने से हमले की आशंका और मजबूत हो गई है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह नरवर-शिवपुरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सुरक्षा की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे तक चले हंगामे के बाद मुआवजे और सुरक्षा के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

 

 

मेडिकल जांच में भी संकेत मिले हैं कि किसी बड़े जंगली जानवर ने नुकीले दांतों से हमला किया था। हालांकि, अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपए की सहायता राशि देने का प्रस्ताव भेजा है। गौरतलब है कि MT-6 बाघिन पहले भी कई बार आबादी वाले इलाकों में देखी जा चुकी है और मवेशियों पर हमले कर चुकी है। अब इस घटना के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—क्या यह बाघिन आदमखोर होती जा रही है?

 

 


By - sagar tv news
26-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.