आग से 4 झोपड़ियां खाक, 7 लाख कैश जला, मंदिर भी चपेट में और फिर | SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश के देवास जिले में शनिवार दोपहर एक भीषण आग ने सब कुछ तबाह कर दिया। नेवरी फाटा इलाके में लगी इस आग ने चार झोपड़ियों को पलभर में राख में बदल दिया। हादसे में एक व्यापारी के करीब 7 लाख रुपए जलकर खाक हो गए, जबकि पास में स्थित खाटू श्याम मंदिर भी इसकी चपेट में आ गया। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे नेवरी फाटा चौकी के पीछे की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही देवास और सोनकच्छ से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

 

 

झोपड़ी मालिक बाबूलाल नाथ ने बताया कि वह साबूदाना, निरमा और प्लास्टिक सामान का व्यापार करते हैं और हाल ही में महाराष्ट्र से लौटे थे। उन्होंने घर में अलग-अलग जगहों पर करीब 7 लाख रुपए रखे थे। आग लगते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी और बेटी को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, जब वह रुपए बचाने के लिए अंदर जाने लगे तो आसपास के लोगों ने उन्हें रोक दिया। आग बुझने के बाद जब बाबूलाल अंदर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। ज्यादातर नकदी जल चुकी थी, केवल करीब ढाई लाख रुपए के अधजले नोट ही बरामद हुए। बाबूलाल के मुताबिक, यह रकम उधार चुकाने के लिए रखी गई थी और एक-दो दिन में वह इंदौर जाकर भुगतान करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

 

 

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि आग की एक चिंगारी भी कितना बड़ा नुकसान कर सकती है।

 

 


By - sagar tv news
26-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.