देवता आया कहकर ठगी! भोली महिलाओं को निशाना बनाने वाला शातिर गिरफ्तार

 

मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो ‘देवता आने’ और ‘गृह शुद्धि’ के नाम पर भोली-भाली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। आरोपी अलग-अलग शहरों में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है और लंबे समय से पुलिस की नजर में था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजू उर्फ दीपक विश्वकर्मा खुद को किसी रिश्तेदार या जानकार बताकर घरों में घुसता था। इसके बाद वह महिलाओं को झांसे में लेकर पूजा-पाठ और गृह शुद्धि के नाम पर उनके सोने के आभूषण ले लेता और मौके से फरार हो जाता था।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब 14 अप्रैल 2026 को चाचौड़ा थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर आया और खुद को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लिया। फिर पूजा के नाम पर उनके सोने के गहने लेकर चंपत हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बीनागंज, राघौगढ़, आरोन और व्यावरा सहित कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के बाद आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बीनागंज में 2, कुम्भराज में 2, व्यावरा में 1, राघौगढ़ में 1 और शिवपुरी में 1 वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने का मंगलसूत्र, बालियां और वारदात में इस्तेमाल की गई जुपिटर स्कूटी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति पर बिना जांच-परख भरोसा न करें और अंधविश्वास से बचें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। यह कार्रवाई न सिर्फ पुलिस की मुस्तैदी को दर्शाती है, बल्कि लोगों के लिए एक सख्त चेतावनी भी है—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।


By - sagar tv news
26-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.