Sagar - बेकर्स में घुसकर संचालक की जूता चप्पलों से पिटाई, पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर | SAGAR TV NEWS

 

सागर शहर में बदमाशों की गुंडागर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं जिसे लगने लगा है कि अब बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है. ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के परकोटा इलाके से सामने आया है जहां बीती रात कान्हा बेकर्स में घुसकर संचालक के साथ मारपीट की गई और इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है वहीं कोतवाली पुलिस के द्वारा घटना के 14 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई जबकि पीड़ित तीन चार बार थाने के चक्कर काट चुके हैं, कभी थाना प्रभारी के नाम पर तो कभी कभी सीएसपी के नाम पर इंतजार कराया जा रहा है.

 


दरअसल यह मामला बीती रात लगभग 10:35 मिनट का है, जहां कन्हा बेकर्स में अभिषेक रोहित मौजूद थे और वह बैंड करके घर जाने की तैयारी में जुटे हुए थे लेकिन इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और कुछ बातचीत करने लगा इस दौरान अभिषेक और अंशुल गुप्ता नाम के युवक के बीच कहां सुनी हुई और गाली गलौज तक बातचीत पहुंच गई मामला यहीं नहीं रुक इसके बाद अंशुल गुप्ता नाम के युवक के द्वारा मारपीट करना शुरू कर दिया गया उसके साथ में जो मौजूद युवक था

 

उसने भी अपने हाथ साफ कर दिए और यह सब कुछ सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है करीब 6 मिनट तक चले इस विवाद में अंशुल लें अपना जूता उतार कर भी अभिषेक की पिटाई की इसके बाद वह कोतवाली थाना पहुंचे जहां रात में उनका मेडिकल तो कर लिया गया लेकिन इसके आगे की कार्रवाई नहीं हो पाई खबर लिखे जाने तक 14 घंटे का समय बीत चुका है अभिषेक ने बताया की वह सुबह ही थाना पहुंच गए थे लेकिन अधिकारियों के आने की बात कही जा रही है उसके बाद रिपोर्ट दर्ज होगी

 

 


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.