बीमारी के बहाने बुलाता था एम्बुलेंस, घूमने-फिरने के लिए बन गया चोर, चढ़ा पुलिस के हत्थे SAGAR TV NEWS

 

पुलिस ने एक ऐसे शातिर और अनोखे चोर को गिरफ्तार किया है। जो घूमने फिरने और मौज उड़ाने के लिए बाइकों की चोरी करता था। जब बाइक का पेट्रोल ख़त्म हो जाता तो उसे वहीं छोड़कर चला जाता। इसके अलावा जब उसने चोरी का तरीका बताया तो खुद पुलिस भी दंग रह गयी। चोर 108 एम्बुलेंस को किसी टैक्सी की तरह इस्तेमाल करता था। बीमारी का बहाना बनाकर 108 को बुलाता था। अब इस चोर को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। अजीबो गरीब ये मामला एमपी के शहडोल जिले के धनपुरी का है। हाल ही में यह चोर 108 एम्बुलेंस से एक अस्पताल पहुंचा था और लंगड़ाते हुए अस्पताल में जाने के बाद आराम से बाहर आया और ANM की स्कूटी लेकर चम्पत हो गया था।

 

 

बता दें की बीते 22 अप्रैल को जैतपुर थाना क्षेत्र के खामीडोल निवासी रामानंद तिवारी ने एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर 108 एम्बुलेंस बुलवाई। उसने धनपुरी अस्पताल ले जाने की बात खुद ही कही। अस्पताल पहुंचते ही वह लंगड़ाते हुए अंदर गया। ताकि किसी को शक न हो। इलाज के बजाय उसने एएनएम संगीता सिंह की स्कूटी की चाबी चुराई और पलक झपकते ही फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।

 

शिकायत के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और घेराबंदी कर उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह स्कूटी बेचने जा रहा था। पूछताछ में उसने और भी खुलासे किये उसने बताया की वह चोरी के मोबाइल से 108 एम्बुलेंस को बुलाता और टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर मुफ्त में सफर करता था। घूमने के शौक को पूरा करने बाइक चोरी करता और पेट्रोल खत्म होने तक घूमता फिरता और जब पेट्रोल खत्म हो जाता तो बाइक को वहीं छोड़ देता था। 112 को इसलिए नहीं बुलाता था क्योंकि उसमें पुलिस होती थी। चोर ने बताया की एक बार प्रयागराज गंगा स्नान के दौरान वहां से भी वह चोरी की बाइक चलाकर शहडोल पहुंच चुका है।

 

 

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है की आरोपी आदतन अपराधी है। जिस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने स्कूटी जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।------

 

 


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.