बीड़ी से सुलग उठी नरवाई में आग,कार समेत मकान जलकर हुआ ख़ाक,एक गलती पड़ी भारी | SAGAR TV NEWS |

 

इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। ऐसा लगा रहा है की जैसे आसमान से आग बरस रही है। वहीं दूसरी तरफ आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है जहां लोगों की लापरवाही का खामियाजा किसान को भुगतना पड़ा। दरअसल जलती हुई बीड़ी फेंकने की वजह से नरवाई में आग लग गयी। जिससे एक कार और झोपड़ी आग में जलकर ख़ाक हो गए। हैरान कर देने वाले ये घटना दतिया जिले के जिगना गांव से सामने आई है। वहीं इस सब में हैरानी की बात ये भी है की कई दफा फोन लगाए जाने के बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची। जिस वजह से आग और भी ज्यादा भड़कती चली गयी। इस दौरान एक किसान का कच्चा मकान आग में जल गया। साथ ही उसमे रखा हुआ सारा सामान भी जलकर राख हो गया। जब टाक आग पर काबू पाया जा सका तब तक मकान और कार पूरी तरह से जल चुके थे।

 

 

घटना को लेकर बताया जा रहा है की जिगना गांव में ग्रामीण ने जलती हुई बीड़ी को फेंक दिया। जिस वजह से नरवाई ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया नरवाई से होते हुए आग खेत के किनारों पर पहुँच गयी। जिसकी चपेट में एक कार आकर जल उठी। आग यहीं नहीं रुकी। इसके अलावा किसान का कच्चा घर भी इसकी जद में आ गया। और कुछ ही देर में मकान भी जल उठा। अंदर रखा हुआ सारा सामान भी चौपट हो गया। इस दौरान आग बुझाने की काफी कोशिश की गयी। लेकिन नतीजा नहीं निकला। लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम को भी कई बार सूचना दी लेकिन समय पर दमकल के न पहुंचने से आग बढ़ती चली गयी। महज एक छोटी से लापरवाही की वजह से किसान को काफी नुक्सान हो गया।

 

 


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.