सागर- 16 साल का बच्चा कुर्सी से गिरा और फिर नहीं उठा,अचानक थम गई सांसें | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के खुरई से दिल को झखझोर देने वाली एक खबर सामने आई है। जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। जहां केटरिंग का काम करने वाले एक 16 साल के युवक की अचानक जान चली गयी। दरअसल बताया जा रहा है की युवक कुर्सी से नीची गिर गया था। जो बेसुध हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। साथ ही जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लोगों से पूछताछ की गयी है साथ ही मामले को भी जाँच में लिया गया है।
बताया गया की यह पूरी घटना खुरई के पुत्री शाला के सामने स्थित एक निजी गार्डन में हुई। शादी समारोह में वेटर का काम करने वाला 16 साल का नाबालिक बच्चा अचानक कुर्सी से गिर गया और उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक निजी गार्डन में शादी समारोह में घोरट गांव निवासी टीकाराम उर्फ मनीष कुशवाहा वेटर का काम करने के लिए आया हुआ था। उसके साथ काम करने वाले प्रीत कुशवाहा ने बताया कि मनीष कुशवाहा उसके साथ काम करता था। काम करने के दौरान वह कुर्सी पर बैठ गया था। तभी अचानक वह नीचे गया। वहां मौजूद अन्य साथियों ने उसे उठाकर पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की। लेकिन कोई हलचल नहीं हुई कुछ ही देर में उसकी सांस थम चुकी थी।
मामले में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने जानकारी देते हुए बताया की फिलहाल जान जाने का कारण अज्ञात है। पीएम कराया जा रहा है ताकि जान जाने की असल वजह सामने आ सके।