एग्जाम से पहले ही पेपर व्हाट्सएप पर बेच दिया, पेपर लीक मामले में 3 गिरफ्तार,एक फरार

 

एग्जाम से पहले ही व्हाट्सएप पर फार्मेसी का पेपर बेच दिया गया था। डिप्लोमा फार्मेसी पेपर लीक के इस मामले में पुलिस ने अब बड़ा खुलासा कर दिया है। साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मास्टरमाइंड अभी फरार है जिसकी तलाश भी की जा रही है। बता दें की एमपी के ग्वालियर में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) द्वारा आयोजित डिप्लोमा फार्मेसी परीक्षा का पेपर लीक करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा किया।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी परीक्षा शुरू होने से करीब 30 घंटे पहले ही पेपर सोशल मीडिया के जरिए बेच रहे थे। सामने आया की एक से डेढ़ हजार रुपए में पेपर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराया जा रहा था। यह पूरा मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित आरएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी सिथौली का है। जहां बीते 6 अप्रैल को डिप्लोमा फार्मेसी की परीक्षा होनी थी। लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक होने की सूचना मिल गई। केंद्राध्यक्ष द्वारा शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर अंकेश धाकड़ को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ में जीतेश कुशवाह, अर्जुन धाकड़ और एक अन्य साथी के नाम उजागर किए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने खुद 10 हजार रुपए में पेपर खरीदा था और व्हाट्सएप के जरिए इसे हासिल किया था। इसके बाद पैसे वसूलने के लिए वे इसे आगे बेच रहे थे।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस की माने तो जल्द ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा। मामले में ग्वालियर सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने जानकारी दी।-


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.