महिलाओं के सब्र का बांध टूटा,सड़क पर उतरकर शराबियों को खदेड़ बरसाए डंडे

 

कई दिनों से शराब दुकान हटाए जाए की मांग कर रही महिलाओं के सब्र का बाँध आखिरकार टूट गया और उन्होंने हाथों में डंडे लेकर शराबियों को खदेड़ दिया। सिर्फ यही नहीं गुस्साई महिलाओं ने शराबियों की धुनाई तक कर दी। नज़ारा एमपी के बालाघाट जिले का है। जहां शराब दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का उग्र धरना प्रदर्शन जारी है। दरअसल शहर के बूढ़ी क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में शराब दुकान को लेकर चल रहा विवाद अब उग्र रूप ले चुका है। पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रही महिलाओं का सब्र टूट गया। जिसके बाद भारी हंगामा देखने को मिला। रिहायशी इलाके में शराब दुकान के संचालन से परेशान महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर मोर्चा संभाल लिया और दुकान के आसपास जमा शराबियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। बीते कई दिनों से शराब दुकान के सामने महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी था। महिलाओं का ऐसा आरोप है कि रिहायशी क्षेत्र में दुकान होने के कारण यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे महिलाओं और स्कूली बच्चों का निकलना दूभर हो गया है। रात के समय धरने पर बैठी महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। हाथों में डंडे लिए महिलाओं ने न केवल शराब लेने आ रहे शराबियों को वहां से भगाया, बल्कि उनकी जमकर धुनाई भी की।

सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पपूर्व पार्षद और बड़ी संख्या में पुरुष भी आंदलोन कर रहे हैं। लोगों का कहना है। कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र का माहौल पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है। प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आंदोलनकारियों के मुताबिक जब तक शराब दुकान को इस वार्ड से पूरी तरह हटाकर किसी गैर-रिहायशी इलाके में स्थानांतरित नहीं किया जाता। तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। महिलाओं ने ये चेतावनी भी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे उग्र आंदोलन करने मजबूर होंगी।-


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.