सागर- सोशल मीडिया पर व्यूज और फेमस होने की चाहत, ब्लॉगर ने किया खतरनाक जगह का प्रचार !

 

सोशल मीडिया का चलन काफी तेजी से आगे बढ़ा है कॉम्पिटिशन का दौर भी चल रहा है। ऐसे में लाइक,फ़ॉलो बढ़ाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में कंटेंट क्रिएटर वो सब चीजें भी परोस रहे हैं। जो शायद नहीं परोसनी चाहिए। ताजा मामला सागर का ही ले लीजिये जिसमें एक ब्लॉगर उस खदान और जगह का प्रचार कर रहा है जहां हाल ही में एक दुखद घटना हुई थी। जिसमें एक साथ तीन दोस्तों की जान चली गयी थी। जिसे देखकर समझ आ रहा है की हादसे के बाद भी लापरवाही अभी थमी नहीं है। क्रेशर खदान को बढ़ावा दिया जा रहा। जबकि ये खतरनाक भी साबित हो सकता है।

 

 

गौरतलब है की बहेरिया थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव स्थित क्रेशर खदान में बीते दिनों नहाने गए 7 दोस्तों में से 3 युवकों की डूबने से जान चली गई थी। जो अब भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। देखने में आया है की कुछ ब्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इस खतरनाक जगह का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वीडियो और पोस्ट के जरिए लोगों को वहां घूमने और नहाने की सलाह भी दे रहे हैं। जिससे एक बार फिर बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई है।

 

 

दरअसल जिस खदान में यह दुखद घटना हुई वहां पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं न ही कोई संकेतक है और न ही किसी प्रकार के सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इतनी बड़ी घटना हो जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से सख्त कदम नहीं उठाए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 


समय रहते प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो फिर किसी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए खदान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने की ज़रूरत है। साथ ही ऐसे खतरनाक स्थानों पर लोगों के जाने पर रोक लगाई जाए। ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घट सके।

 

 

खैर युवक द्वारा जो वीडियो बनाया गया और प्रचार किया गया। तरीका गलत हो सकता है। कई बार नादानी में भी ऐसी चीजें हो जाती हैं। इसलिए ये ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है की इन सब के साइड इफेक्ट क्या हो सकते हैं।

 

 


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.