सागर- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, सड़कों पर उतरे सैंकड़ों लोग,सभी की एक ही मांग

 

लगातर एक मुद्दा उठाया जाता है और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सागर में भी गाय की सुरक्षा को लेकर गौ भक्त आगे आये। जहां पहले पहलवान बब्बा मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गयी है। इसके अलावा गौ हत्या पर संविधान में सख्त कानून बनाया जाने। गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाने। अनाश्रित (आवारा) गोवंश के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाने एक अलावा गौ पालकों को उचित अनुदान दिये जाने जैसी मांगें रखी गयी है। गौ भक्तों ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान ख़ास बात ये रही की इस दौरान कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि अलग-अलग संगठनों के लोग इकट्ठे होकर पहुंचे।

दरअसल इसको लेकर बताया गया की गौ माता की सेवा सुरक्षा सम्मान को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। गौ सेवा सम्मान अभियान के तहत पूरे भारत देश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए प्रार्थना पत्र दिए जाने का आवहान किया गया था। अभियान के तहत सागर में कलेक्टर को प्रार्थना पत्र दिया गया। जहां सभी गो भक्त दादा दरवार मंजदीर परिसर में इकठ्ठा हुए। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय की तरफ हरिनाम कीर्तन करते हुए संतो के सानिध्य में पहुंचे। जहां प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद शांति पूर्ण तरीके से वापसी हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.