सागर- भाजपा नेता के भाई की दबंगई, बेकरी में घुसकर कर्मचारी को पीटा,सागर में जंगलराज !

 

सागर में दिनों दिन माहौल बिगड़ता जा रहा है आये दिन मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला ही ले लीजिये जिसमें भाजपा नेता के भाई ने एक बेकरी में हंगामा किया। साथ ही स्टाफ के साथ में मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया। दुकान के संचालक के साथ भी मारपीट कर दी। यह पूरी घटना कोतवाली थाना अंतर्गत वनवे रोड स्थित कान्हा बेकरी में हुई है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ़ तौर पर भाजपा नेता अंशुल गुप्ता के भाई शिवम गुप्ता को गुंडई करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही पिटाई करते और धमकाया भी गया। पीड़ित अभिषेक रोहित ने कोतवाली थाने में इस बात की शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। घटना के बाद कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं पीड़ित का ये भी आरोप है की एफआईआर न कराने को लेकर भी उस पर दबाव बनाया गया। साथ ही धमकी भी दी गई। कुछ देर बाद भाजपा नेता अंशुल गुप्ता अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन इस दौरान भी उसका भाई शिवम गुप्ता कर्मचारी की पिटाई करता रहा। इसके बाद वह उसे अपने साथ ले गया। यह पूरा विवाद केक खरीदने को लेकर हुआ था।

दरअसल अंशुल का भाई शिवम रात करीब साढ़े दस बजे कान्हा बेकरी में पहुंचा। आरोप है वो नशे में था। वहां उसने केक दिखाने को कहा। कर्मचारी अभिषेक रोहित और दुकान संचालक केक दिखा रहा था की मोलभाव को लेकर शिवम ने दबंगई करते हुए गाली गलौच शुरू कर दी। जब उसे मना किया गया तो उसने कर्मचारी को पीटना शुरू कर दिया। जहां थप्पड़, चप्पल और लात घूंसों पिटाई की गयी। करीब 6 मिनिट तक घटनाक्रम चलता रहा। इसके बाद उसका भाई अंशुल गुप्ता मौके पर पहुंचा जो शिवम को समझाइश दे रहा था लेकिन वह मानने तैयार नहीं था। वह लगातार मारपीट किये जा रहा था।

पीड़ित दुकान कर्मचारी का कहना है की उसके साथ बिना किसी ठोस कारण मारपीट की गयी है वहीं जब कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे तो एफआईआर को लेकर जान से मारने की धमकी दी गयी।

मामले में एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा का कहना है की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.