Sagar - पति-पत्नी ने एक साथ दी अपनी जान, कारण बना रहस्य, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

सागर जिले के शाहगढ़ से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने अपने ही घर में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने दोनों को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। मृतकों की पहचान उत्तम अहिरवार 45 वर्ष और उनकी पत्नी हरिबाई अहिरवार 42 वर्ष के रूप में हुई है, जो नगर परिषद क्षेत्र के वाल्मीकि वार्ड में रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों बीड़ी बनाने का काम करते थे और घर में अकेले रहते थे, जबकि उनका बेटा सागर में रहता है।

 

 

 

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रविवार देर रात तक दोनों पति-पत्नी मोहल्ले के लोगों के साथ दरवाजे पर बैठे बातचीत कर रहे थे। उस समय सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन सोमवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो दोनों ने अपने ही घर में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मृतक के भतीजे ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। बेटे को सागर से बुलाया गया, जिसके बाद शवों का दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, मौके से कोई नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे कारण का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। यह घटना कई सवाल खड़े करती है—आखिर रात तक सब सामान्य था, फिर सुबह ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया? पुलिस अब इसी सवाल का जवाब तलाश रही है।


By - sagar tv news
28-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.