कार को साइड न देने और ओवरटेक की बात पर म-र्डर, फिर हालात बन गए तनावपूर्ण

 

गाड़ी को साइड न देने और ओवरटेक करने जैसी मामूली बात पर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जहां एक युवक का चाकुओं से गोदकर मर्डर कर दिया गया। घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया साथ ही बॉडी सड़क पर रखकर चक्काजाम भी किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी। तस्वीरें एमपी के सिवनी जिले की हैं।

बताया जा रहा है की आदिवासी विकासखण्ड घंसौर से मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक का नाम गोवर्धन यादव है। लखनादौन से मंडला जाने वाले मुख्य मार्ग पर नागधार पुरवा गांव के युवक की जान जाने से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बॉडी को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। हररई गांव के पास प्रदर्शन किया गया। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा की जब तक मर्डर के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मुख्य सड़क में जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा वरिष्ठ अधिकारीयों ने लोगों को समझाइश दी। लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल एक फोर व्हीलर को साइड देने को लेकर शुरू हुआ ये मामूली विवाद इतना बढ़ गया की जिसके बाद मारपीट और युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। उसे गंभीर हालत में लखनादौन अस्पताल भेजा गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।------
पुलिस ने कुछ संदिग्धों को लेकर पूछताछ की वहीं पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।--


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.