महिला को बातों में फंसाया फिर जेवर लेकर हुआ चंपत,दिनदहाड़े की महिला से ठगी

 

आये दिन ठगी की वारदातें सामने आ रही है जहां ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी तरह एक युवक ने महिला को निशाना बनाते हुए उनके साथ ठगी की और महिला के जेवर लेकर रफ़ू चक्कर हो गया। यह पूरी घटना सीसटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। घटना एमपी के ग्वालियर की है जहां युवक ने पहले महिला को अपनी बातों में उलझाया इसके बाद दिनदहाड़े ठगी कर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की है।

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाला बाई का बाजार निवासी 60 साल की गंगा देवी अग्रवाल बीते 22 अप्रैल को दोपहर करीब के समय दौलतगंज में पापड़ खरीदने आई थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक युवक ने मदद की पेशकश करते हुए उन्हें रोड पार कराया। कुछ देर बाद जब गंगा देवी भगवानदास की दुकान से लौट रही थीं। तो वही युवक फिर मिला और बातचीत करने लगा। उसने महिला से कहा कि आपकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। वह उन्हें डॉक्टर के पास ले जाएगा। महिला उसकी बातों में आ गईं और उसके साथ ई-रिक्शा में बैठ गईं। आरोपी उन्हें बहला-फुसलाकर कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की ओर सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने चालाकी से महिला के कान की सोने की बालियां और गले की 16 मोती वाली सोने की माला उतरवा ली। इसके बाद आरोपी ने महिला को स्कूल की सीढ़ियों पर बैठाकर अभी आता हूं कहकर फरार हो गया। जब काफी देर तक युवक नहीं लौटा तो उन्होंने घर पहुंचकर अपने बेटे बालकिशन अग्रवाल को पूरी घटना बताई। इसके बाद वह बेटे के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला जांच में लेते हुए घटना स्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
मामले में सीएसपी मनीष यादव ने जानकारी दी।-


By - sagar tv news
28-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.