सागर कलेक्टर सख्त मोड में, मीटिंग से गायब 3 अफसरों को नोटिस, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

 

सागर में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संदेश सामने आया है। समय सीमा की अहम बैठक से अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने तीन अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। इस कदम के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, कलेक्टर कार्यालय में हर सोमवार को समय सीमा की बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। इस बैठक में जिले की प्रमुख योजनाओं, लंबित मामलों और जन समस्याओं की समीक्षा की जाती है। लेकिन सोमवार को आयोजित बैठक में कुछ अधिकारी नदारद रहे।

 

 

 

बैठक के दौरान जब कलेक्टर प्रतिभा पाल ने उपस्थिति की समीक्षा की, तो पाया गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री अशोक मुकाती, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश कुमार और पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। यह देख कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने इसे शासकीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए तीनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करें।

 

 

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने साफ चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो आगे कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने के सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, अन्य अधिकारियों के लिए भी यह एक चेतावनी है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी क्या जवाब देते हैं और आगे प्रशासन क्या कदम उठाता है। 

सरजू पटेल


By - sagar tv news
28-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.