सागर- जल संकट को लेकर कांग्रेस के हल्ला बोल, मटके लेकर नगर निगम में किया प्रदर्शन

 

सागर में नगर निगम 24 घंटे पानी देने का वादा कर रहा है लेकिन हकीकत ये है की 24 दिन भी पानी नहीं दिया जा रहा है। जनता को 10 से 12 दिन ही पानी मिल पाता है। उसमें भी ये समस्या आती है की कई बार प्रेशर नहीं आता कई दफा गंदे पानी की शिकायतें मिलती हैं। यह आरोप नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव ने लगाए हैं। इसी को लेकर सागर में कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोलते हुए अनोखा प्रदर्शन किया। जहां कांग्रेसी अपने हाथों में मटके लेकर पहुंचे। और नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध जताया। ये रैली मामूली रूप से नहीं बल्कि बैंड बाजों के साथ में निकाली गयी थी। जहां खाली मटकों के साथ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने गंदे पानी और कम सप्लाई को लेकर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया साथ ही निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।

बताया गया की शहर में कई जगहों पर गहराते जल संकट लेकर कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव की अगुवाई में और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने खाली मटकों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृष्णगंज चौराहे से नगर निगम कार्यालय तक ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। इस दौरान महिलाएं खाली मटके लेकर पानी दो के नारे लगाती रहीं। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की गई और बाद में निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने जानकारी देते हुए नगर निगम पर कई तरह के आरोप लगाए।-


By - sagar tv news
28-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.