सागर- घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट,पथरिया सरपंच पर लगे आरोप, ज़िंदगी से लड़ रही महिला !

 

सागर के पथरिया जाट से सरपंच प्रमोद यादव पर फिर एक बार गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है की उनके इशारे पर एक घर में घुसकर दबंगों ने महिलाओं समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही एक महिला को जहरीला पदार्थ पिलाने जैसे गंभीर आरोप भी है। ये घटनाक्रम सागर के सुरखी थाना अंतर्गत दुधोनियां ग्वारी गांव से सामने आया है। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह ज़िंदगी से संघर्ष कर रही है। उसके परिजनों ने सरपंच प्रमोद यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया गया की सालों पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गयी है। घटना सोमवार को रात के समय हुई।

 


जानकारी केमुताबिक दुधोनियां ग्वारी गांव निवासी विनीता यादव अपने घर पर थी। उसी समय कुछ लोग आए जहां विनीता और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे आरोप है की विनीता को जबरन जहरीला पदार्थ पीला दिया। विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। परिजनों ने पथरिया जाट सरपंच प्रमोद यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ समय पहले विवाद हुआ था। जिसके बाद सोमवार को सरपंच ने अपने कुछ लोगों को पीड़िता के घर भेजकर मारपीट कराई और जान से मारने की कोशिश की। घटना के समय घर पर महिलाएं मौजूद थी। घर के पुरुषों के ना होने पर घटना को अंजाम दिया गया।

 


वहीं पीड़िता के देवर प्रदीप यादव ने सरपंच प्रमोद यादव समेत विश्वनाथ निवासी तालचीरी, गांव के ही वीरेंद्र यादव और पड़ोस में रहने वाले रामवरन यादव पर मारपीट कर जान से मारने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है की पुराने विवाद की वजह से सरपंच ने उनके परिवार के निर्दोष व्यक्तियों को जबरन फंसाया था। जिसकी वजह से सभी पुरुष घर पर नहीं रह पा रहे। साथ ही ये भी कहना है की सुरखी थाना पुलिस परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही।
फिलहाल पीड़िता विनीता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 


By - sagar tv news
28-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.