5 हजार ट्रेक्टर लेकर सड़कों पर उतरे किसानों का हल्ला बोल, मंडी में प्र-दर्शन की तैयारी SAGAR TV NEWS

 

एक साथ करीब 5 हजार ट्रैक्टरों के साथ किसान सड़कों पर प्रदर्शन करने उतर आये। और अपनी मांगों को लेकर कृषि उपज मंडी में जोरदार प्रदर्शन की तैयारी भी कर ली है। किसानों का नारा है की घेरा डालो डेरा डालो किसान क्रान्ति आंदोलन। यही नहीं इस प्रदर्शन की ख़ास और दिलचस्प बात ये है की किसान प्रधानमंत्री मोदी ही नहीं बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तक अपनी बात पहुँचाने की बात कर रहे हैं। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के हरदा जिले की हैं। जहां किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला रहा है। घेरा डालो, डेरा डालो किसान क्रांति आंदोलन के तहत करीब 270 गांवों से हजारों किसान लगभग 5000 ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे और कृषि उपज मंडी हरदा में पहुंचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी पूरी कर ली है। किसानों का यह आंदोलन उनकी कई मांगों को लेकर है। जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी प्रमुख रूप से शामिल है।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे जिले में 1100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। ट्रैक्टर रैली के कारण कई मार्गों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं आंदोलन की खास बात यह रही कि किसानों ने अपनी मांगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से डोनाल्ड ट्रम्प के नाम भी अपनी बात रखने का ऐलान किया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हरदा में किसानों का यह प्रदर्शन अब एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है।

 

 


By - sagar tv news
28-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.