जमकर गरजा निगम का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण को ढहाया, 3 हजार स्क्वायर फ़ीट में बन रही थी बिल्डिंग
3 हजार स्क्वायर फ़ीट की जगह में अवैध तरीके से बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा था। जिसके बाद नगर निगम का बुलडोजर गरजा और अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया गया। निर्माणाधीन भवन के अवैध हिस्से को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया। कार्यवाई के बाद महापौर ने कहा की नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बता दें की इंदौर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। साउथ तोड़ा इलाके में तीन हजार स्क्वायर फीट पर बिना अनुमति के हुए निर्माण को निगम की टीम ने ढहा दिया।
बताया जा रहा है की इंदौर के साउथ तोड़ा क्षेत्र में निगम के अतिक्रमण अमले ने कार्यवाई को अंजाम दिया। जहां करीब 3 हजार स्क्वेयर फीट में बन रहे एक निर्माणाधीन भवन के अवैध हिस्सों को बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया। जांच में पाया गया कि निर्माण स्वीकृति के विपरीत किया जा रहा था। यह पूरी कार्रवाई मोहम्मद शरीफ के भवन पर की गई। कई हिस्से नियमों के खिलाफ बने हुए थे। जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटा दिया।
मामले में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में अवैध निर्माण किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ़ किया कि शहर की प्लानिंग और नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में बिना देरी कार्रवाई करें। बताया गया की अवैध निर्माण करने वालों पर बुलडोज़र चलने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।------