वाहन चालक से लूट, बदमाश पर्स छीनकर भागे, पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को दबोचा | SAGAR TV NEWS

 

एक पिकअप चालक बारात का सामान लेकर आया हुआ था। जब रात के समय वह आराम कर रहा था। तभी कुछ युवकों ने उस पर धाबा बोल दिया। और उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की साथ ही पर्स छीन लिया। जिसमें करीब दो हजार रूपये रखे हुए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक युवक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। घटना उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां बारात में शामिल एक पिकअप चालक के साथ हुई लूट और मारपीट की घटना ने देर रात सनसनी फैला दी।

 

 

जानकारी के मुताबिक कटनी जिले के सुड्डी गांव निवासी सुखनंदन कुमार तोमर पिकअप वाहन से बारात का सामान लेकर असोढ़ गांव पहुंचा था। सामान उतारने के बाद वह देर रात बरा टोला स्थित स्कूल के पास वाहन में ही विश्राम कर रहे था। तभी करीब ढाई बजे रात में तीन युवक वहां पहुंचे और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक के साथ जमकर मारपीट की, गला दबाया और जान से मारने की धमकी देते हुए जेब में रखा पर्स, जिसमें करीब 2000 रुपये नगद थे लूटकर फरार हो गए।

 

सूचना मिलते ही इंदवार थाना पुलिस हरकत में आई और तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ और मुखबिर तंत्र सक्रिय कर कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान कर ली। जिसके बाद पुलिस ने धनवाही गांव निवासी बृजेश लोनी और राजीव उर्फ मुंडा लोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी रोहित उर्फ गुंडा लोनी अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

 

पुलिस का कहना है की आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पूर्व में भी इनके खिलाफ मारपीट के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस लूटा गया पर्स और नगदी बरामद करने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
28-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.