राजा रघुवंशी मामले में बड़ा मोड़, मुख्य आरोपी सोनम को जमानत, परिवार बोला न्याय की लड़ाई जारी

एमपी के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक बड़ा मोड़ आ गया है। इस मामले की मुख्य आरोपी मानी जा रही सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस फैसले ने एक बार फिर पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी सोनम को उसके वकीलों के लगातार प्रयासों के बाद जमानत मिली है और उसे रिहा भी किया जा रहा है। हालांकि, इस फैसले से परिवार गहरे सदमे में है।

 

 

 

विपिन रघुवंशी ने कहा कि यह निर्णय उनके लिए बेहद पीड़ादायक है। उनका कहना है कि जहां उन्हें न्याय की सबसे ज्यादा उम्मीद थी, वहीं से जमानत मिलना परिवार के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि अभी भी कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब सामने नहीं आए हैं। परिवार ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। विपिन का आरोप है कि गाज़ीपुर ले जाने के दौरान पुलिस ने कई अहम प्रक्रियाओं की जानकारी परिवार को नहीं दी, जिसका फायदा आरोपी पक्ष ने अदालत में उठाया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस जमानत आदेश को चुनौती देंगे।

 

 

 

 

विपिन रघुवंशी के मुताबिक, अब परिवार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा और जमानत निरस्त करने की मांग करेगा। उन्होंने कहा—“हमारी लड़ाई किसी निर्दोष को सजा दिलाने की नहीं है, लेकिन दोषी को खुला छोड़ना भी न्याय नहीं है। गौरतलब है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड इंदौर का एक बेहद संवेदनशील और चर्चित मामला रहा है। इस मामले में लगातार नए खुलासे होते रहे हैं और अब 11 महीने बाद आरोपी को मिली जमानत ने बहस को और तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर क्या रुख अपनाया जाता है। फिलहाल, पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखने के लिए तैयार है।


By - sagar tv news
29-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.