शादी में महिलाओं के कमरे में घुसने से रोका तो बदमाशों ने की फायरिंग-पथराव और फिर SAGAR TV NEWS

 

एमपी के ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब कुछ बदमाशों ने मौके पर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। फायरिंग और पथराव की इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम हथियार लहराते और पत्थर बरसाते नजर आ रहे हैं। घटना पिछोर थाना क्षेत्र के सरनागत रोड स्थित पीतांबरा गार्डन की है, जहां ग्राम अरुषि निवासी जयेंद्र रावत की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे ग्वालियर से आई बारात के बीच अचानक गांव कंचनपुर के पांच युवक—कालू रावत, निकेंद्र रावत, आकाश रावत, अजय रावत और संदीप रावत वहां पहुंचे।

 

 

बताया जा रहा है कि ये युवक एक ऐसे कमरे की ओर बढ़े, जहां महिलाएं मौजूद थीं। जब लड़की पक्ष के नरोत्तम रावत ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि बदमाशों ने नरोत्तम के साथ मारपीट की और उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने अवैध हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी और साथ ही शादी में मौजूद लोगों पर पत्थर बरसाने लगे। इस हमले में कई लोग घायल हुए, जबकि नरोत्तम के सिर में गहरी चोट आई। उसे पहले डबरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां 14 टांके लगाए गए, और बाद में गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया।

 

 

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस हिंसक घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और दहशत के कारण कई मेहमान कार्यक्रम छोड़कर चले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीएसपी मनीष यादव के अनुसार, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि आखिर सामाजिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था कब मजबूत होगी?

 

 


By - sagar tv news
29-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.